इतिहास कविता ,itihas par kavita
मतभेद है आज विभिन्न से भारत के इतिहास में।
प्रथम सभ्यता के उदगम में मानव के निवास में।
द्रविड, आर्य या आदिवासी कौन सबसे पहले थे,
मूल कारण कौनसे थे सभ्यता, सिंधु के विनाश में।
..मतभेद है आज विभिन्न से भारत के इतिहास में।
@साहित्य गौरव
अनुवांशिकता के आधार पर,यही प्रश्न है प्राचीन,
किसमें कौनसी इकाई है,किसमे किसका है जीन।
रखी थी नींव सर्वप्रथम किसने,जीनोम के विन्यास में
कहां से थे वो आर्य,जो आए थे भारत के प्रवास में।
...मतभेद है आज विभिन्न से भारत के इतिहास में।
@ साहित्य गौरव
शैव, वैष्णव और प्राकृत क्या थी धर्म को विशेषता,
या पूर्वोत्तर काल में भी थी पूर्ण धर्म की निरपेक्षता।
क्या था यथार्थ सत्य वहां,मानव धर्म के विश्वास में।
नष्ट हो गई जो संभवत:अस्तित्व बचाने के प्रयास में।
...मतभेद है आज विभिन्न से भारत के इतिहास में।
@साहित्य गौरव
जारी है निरंतर खोज ऐतिहासिक तत्वों के अवशेषों की,
जमीदोंज हो गए जो वर्षो से उन प्राचीन अस्थिशेषों की।
सम्मिलित हुए थे जो शुरू से संस्कृति के विकास में।
गूढ़ रहस्य वही है वो जिसकी आज मानव है तलाश में।
....मतभेद है आज विभिन्न से भारत के इतिहास में।@साहित्य गौरव
कोई टिप्पणी नहीं